बरेली। रोटरी क्लब बरेली मेट्रो की ओर से मुड़िया अहमद नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सौ से अधिक मरीजों की जांच के बाद दवा वितरित की गई। इस दौरान डॉ. राजेश गुप्ता ने मौजूद लोगों की जांच की। अध्यक्ष अनिल कुमार अन्नी, अनिल मेहरोत्रा, प्रदीप शर्मा, डीएल खट्टर, अश्वनी सक्सेना आदि ने दवा वितरण में सहयोग किया।