फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र के लिए 1500 अभ्यर्थियों के हुए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र 2019-20 में संस्थागत प्रवेश के लिए अब तक 1500 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 850 अभ्यर्थियों की फीस भी जमा हो गई है। इस सत्र की प्रवेश प्रक्रिया दस जून तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में संस्थागत प्रवेश के लिए आठ अप्रैल से पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। यह पंजीकरण बीए, बीएससी, बी कॉम, बीबीए, बीएससी (कृषि, ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान), बी कॉम (ऑनर्स, कंप्यूटर, वित्त, वित्तीय सेवा), बी लिब, विधि (त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय), एमए और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए हैं। पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात मई है। दस मई तक पंजीकरण का प्रिंट आउट डिग्री कॉलेज में जमा होगा और 15 मई तक उसे अपलोड करके 20 मई तक मेरिट जारी होगी। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया 10 जून तक पूरी की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण के कोआर्डिनेटर प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि अब तक 1500 छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा चुके हैं और 850 की फीस भी जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें