फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा के जरिए देंगे मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 14 अप्रैल रविवार को पहली बार शहर के सभी चर्चेज एसोसिएशन सामूहिक रूप से पाम संडे प्रोसेशन (शांति मार्च) का आयोजन करेंगे। जानकारी देते हुए बरेली चर्चेज एसोसिएशन के अध्यक्ष जोध सिंह ने बताया कि मार्च निकालकर प्रभु यीशू ख्रिस्त के येरुशलम नगर में विजय प्रवेश यात्रा को याद किया जाएगा। जिसके जरिए देश में शांति और शहरवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना होगी। उपाध्यक्ष पादरी सुनील के मसीह ने बताया कि पहली बार सभी चर्च सहभागिता का परिचय देंगे और विशेष प्रार्थना समेत शहरवासियों से मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। ताकि बेहतर सरकार बने और देश के विकास में योगदान दे सके। प्रेसवार्ता में सचिव पादरी एस मसीह, कोषाध्यक्ष पादरी अमन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें