फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरिया में मेले का झूला टूटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में वासंती पूजन मेले में शुक्रवार शाम झूला टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई। हादसे से मेले अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मेले में कई तरह के झूले लगे थे। इसमें एक बड़ा झूला भी था जिसमें कई लोग सवार थे। इस बीच गोल-गोल घूमने वाले इस झूले का एक टुकड़ा टूटकर करीब 25 फुट ऊंचाई से गिर गया। जिससे उत्तराखंड के रुद्रपुर के एक ही परिवार के तीन लोग 35 वर्षीय अशोक कुमार, पत्नी वसंती और आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में तीनों को पीलीभीत निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां भर्ती न हो पाने के कारण तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों की हालत गंभीर हुई। वसंती जोशी कॉलोनी की निवासी हैं और यहां परिवार सहित आई हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें