फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल बाद चलीं चंदौसी रूट पर दो पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब ढाई से रद्द चल रहीं आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में रेलवे ने चंदौसी रूट की दो ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया। अलीगढ़ और मुरादाबाद रूट की ये दोनों ट्रेनें चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर शाहजहांपुर रूट की तीनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे ने सुबह 9.10 बजे बरेली अलीगढ़ और दोपहर 12.35 बजे चलने वाली बरेली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन ढाई साल बाद फिर से शुरू कर दिया। बरेली चंदौसी रूट पर चंदौसी, अलीगढ़ और आगरा के लिए पांच ट्रेनें हैं, जिनमें दो ट्रेनें ढाई साल से रद्द थीं। ट्रेेनों के चलने से चंदौसी रूट पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या पांच हो गई है। अब तक अलीगढ़ के लिए सुबह 4.20 बजे अलीगढ़ पैसेंजर के अलावा कोई दूसरी ट्रेन नहीं थी। दूसरी ओर बरेली शाहजहांपुर रूट पर सहारनपुर लखनऊ, बरेली इलाहाबाद और सीतापुर दिल्ली पैसेंजर भी लंबे समय से रद्द चल रही हैं। इन ट्रेनों के लिए स्थानीय नागरिक कई बार अभियान चला चुके हैं, लेकिन रेलवे बोर्ड ने न चलने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है। ढाई साल पहले रेलवे ने सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बाधा आने पर इन तीनों ट्रेनों को निरस्त किया था। ट्रेनों के न चलने से टिसुआ, रसुइया, मीरानपुर कटरा, ऐगवां, कहिलिया, मसीत, दलेलनगर, रहीमाबाद, काकोरी आदि स्टेशनों के यात्रियों को खासी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें