फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील यादव आंवला से पीएसपी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सुनील यादव को पार्टी ने आंवला लोकसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया। सुनील यादव इससे पहले आम आदमी पार्टी से बरेली लोकसभा का चुनाव लड़े थे। कुछ समय पहले ही प्रगतिशील सपा में लखनऊ में शामिल हुए थे। पीएसपी प्रत्याशी सुनील यादव के चुनाव लड़ने का असर सपा-बसपा गठबंधन पर पड़ने की संभावना अधिक है। अन्य दलों के भी राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि पीएसपी का प्रत्याशी आने से सपा-बसपा गठबंधन में खलबली मच गई है। उनका प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें