फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर धुआं के बाद बाकरगंज में फिर जल उठा कूड़े का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज में कूड़े का ढेर लोगों के लिए पहले मुसीबत बना हुआ। बाकी कसर कूड़े के ढेर में लगी आग ने पूरी कर दी है। इसके चलते वहां के लोगों की जीना दूभर हो गया है। कूड़े में यह आग बुधवार रात से ही धधक रही है लेकिन जिम्मेदार कानों में तेल डालकर बैठे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात बाकरगंज स्थित कूड़े के ढेर में आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मगर आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी। बृहस्पतिवार को दिन भर वहां से धुआं उठता रहा। यह धुआं आसपास की बस्ती में घुट गया। कूड़े में पॉलिथीन जलने के कारण जहरीले धुआं से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी धुआं के कारण परेशान हो गए। शाम के समय हवा चली तो कूड़े ने एक बार फिर आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग बढ़ने लगी और रात तक यह आग कूड़े के एक बड़े हिस्से में फैल गई। पास ही लगे कूड़ा निस्तारण प्लांट के निदेशक परमवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोबारा आग लगने पर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन कोई भी आग बुझाने नहीं पहुंचा। इसके चलते आसपास के लोग भयभीत हैं क्योंकि कुछ लोगों ने वहां झोपड़ी डाल रखी हैं और हवा भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें