फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून पर जा रही विवाहिता पुराने रोडवेज बस स्टैंड से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत के एक युवक के साथ बड़ी बुरी बीती। पिछले हफ्ते शादी के बाद वह बृहस्पतिवार को नई-नवेली बीवी के साथ हनीमून पर नैनीताल जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही वह उसे गच्चा देकर गायब हो गई। बरेली के पुराने रोडवेज अड्डे पर वह वाशरूम जाने के बहाने उतरी और फिर नहीं लौटी। पत्नी के साथ कहीं कोई हादसा न हो गया हो, इस आशंका से पहले तो युवक दो दिनों तक दीवानों की तरह उसकी तलाश में मारा-मारा घूमता रहा। सोमवार को पता लगा कि उसकी पत्नी मायके पहुंच गई है। अब ससुराल वाले आरोप लगा रहे हैं कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी जबकि मायके वाले कह रहे हैं कि पति से किसी बात पर नोकझोंक के बाद वह नाराज होकर घर चली आई थी।
विज्ञापन

पीलीभीत के युवक की शादी दो मार्च को शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। युवक के मुताबिक वह हनीमून पर नैनीताल जाने के लिए पत्नी के साथ आठ मार्च को घर से निकला। पुराने रोडवेज स्टैंड पर नैनीताल की बस में बैठे। कुछ देर बाद ही नवविवाहिता बाथरूम जाने का बहाने करके नीचे उतरी। जाते-जाते अपना फोन भी पति को पकड़ा गई। करीब आधे घंटे बाद बस चलने लगी, तब भी वह वापस नहीं लौटी तो परेशान युपक ने उसे ढूंढना शुरू किया। मायके वालों से भी संपर्क किया। दो दिन से सभी लोग उसे खोज रहे थे। फिर भी उसकी कोई खोजखबर नहीं मिली। सोमवार को युवक ने कोतवाली जाकर इंस्पेक्टर पंकज वर्मा को तहरीर दी। पुलिस ने युवती के मायके फोन किया तो पता चला कि सोमवार सुबह वह मायके पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें