फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरन बोले- संतोष तो सिविल एन्क्लेव के प्रस्ताव के वक्त सांसद ही नहीं थे

विज्ञापन
ऐरन बोले- संतोष तो सिविल एन्क्लेव के प्रस्ताव के वक्त सांसद ही नहीं थे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव का रविवार को भाजपा नेताओं की ओर से उद्घाटन कर इसे बनवाने का क्रेडिट लेने पर पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह ऐरन ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनके सवाल के जवाब में 19 दिसंबर 2012 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ने जानकारी दी थी कि बरेली में सिविल एन्क्लेव का प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से दिया गया है। इससे पहले 2008 में तत्कालीन सांसद संतोष गंगवार ने बरेली में सिविल एन्क्लेव के बारे में सवाल पूछा था जिस पर तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने 23 अक्टूबर 2008 को लोकसभा में बताया था कि बरेली के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ऐरन ने कहा कि संतोष गंगवार ने यूपीए शासन में लोकसभा में तीन सवाल किए थे। पूछा था कि यूपी में कहां-कहां सिविल टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने दिया है, क्या बरेली और नोएडा में भी इसका प्रस्ताव है और अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है तो उसमें क्या प्रगति है। इस पर तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने 23 अक्टूबर 2008 को सदन में जानकारी दी कि राज्य सरकार से वायुसेना स्टेशनों पर सिविल टर्मिनल बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। बताया था कि जेवर हवाई अड्डा प्रस्तावित है लेकिन बरेली में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। इसलिए तीसरे सवाल का कोई जवाब नहीं बनता है।
पूर्व सांसद के मुताबिक उन्होंने भी यूपीए सरकार में सिविल एन्क्लेव के संबंध में पांच सवाल किए। इनके जवाब में 19 दिसंबर 2012 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ने सदन में जानकारी दी कि भटिंडा और जैसलमेर में सिविल एन्क्लेव बन चुका है। मोहाली, जम्मू, लेह, जोरहाट, पुणे, श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर, जीरो, पासीघाट, रूपसी, बिलासपुर, तंजाबुर में नए एन्क्लेव और हवाई सेवाओं विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी सरकार से बरेली में एन्क्लेव का प्रस्ताव आया है। उन्होंने कहा कि इन सवाल-जवाब से साफ है कि बरेली सिविल एन्क्लेव में किसका क्या योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें