फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में एक्सईएन और कर्मचारी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के अपने ही विभाग में एक्सईएन और कर्मचारी आमने-सामने आ गए। कर्मचारियों ने एक्सईएन पर मांगें न मानने का आरोप लगाकर दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। दोनों में जमकर तू-तू] मै-मैं हुई। एक्सईएन ने फोन कर दफ्तर में पुलिस बुला ली। हालांकि, बाद में पुलिस वापस हो गई। एक्सईएन ने एक कर्मचारी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन छत्रपति सिंह शुक्रवार को दफ्तर में बैठे थे। बताया जाता है कि उनके विभाग के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग, टीए-डीए और एरियर भुगतान की मांग को लेकर उनसे मिलने गए। कर्मचारी एसोसिएशन के आशीष गंगवार का आरोप है कि एक्सईएन ने उनसे अभद्रता की और भुगतान करने से मना कर दिया। इसके विरोध में अन्य कर्मचारी भी एकजुट होकर दफ्तर के बाहर एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एक्सईएन ने 100 डायल पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर चली गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक्सईएन इससे पहले जिलेदार समेत अपने चीफ से भी अभद्रता कर चुके हैं। वहीं, एक्सईएन का कहना था कि कर्मचारी अनुशासनहीनता करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फाइल चोरी का भी आरोप लगाया
एक्सईएन ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन के एक कर्मचारी ने जरूरी अभिलेख चुरा लिए हैं। उस कर्मचारी की पोस्टिंग नानकमत्ता में हैं। फिर भी वह बरेली में ही रहकर नेतागिरी करता है। वह कर्मचारी किसकी अनुमति से बरेली आया। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें