फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिज- कितने नप गए मगर सर्विस लेन पर ‘नवाबी’ नहीं गई

विज्ञापन
लाल फाटक ओवरब्रिज- कितने नप गए मगर सर्विस लेन पर ‘नवाबी’ नहीं गई - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। तमाम हादसे हुए, कई लोगों की जान गई लेकिन फिर भी लाल फाटक ओवरब्रिज की सर्विस लेन न बनाने की सेतु निगम की ‘नवाबी’ जिद खत्म होने में नहीं आ रही है। ट्रैफिक पुलिस के दबाव के बाद पिछले दिनों जल्द सर्विस लेन बनाने के दावे हुए थे लेकिन अब यह काम फिर पूरी तरह ठंडा पड़ गया है। सर्विस लेन की राह में अटके बिजली विभाग के खंभों और ट्रांसफार्मर के साथ मंदिर को यहां से शिफ्ट करने का काम भी पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होते ही यहां पहले सर्विस लेन न बनाए जाने का खामियाजा आम लोगों ने भुगतना शुरू कर दिया था। डीपीएम नवाब सिंह के कार्यकाल में सेतु निगम के अधिकारी सर्विस लेन का पैसा दबाए बैठे रहे और दूसरी तरफ गड्ढों से भरी लाल फाटक रोड पर बेतहाशा ट्रैफिक की वजह से लगातार हादसे होते रहे। एक-एक कर इन हादसों में नौ लोगों की जान चली गई और इलाके के लोग आंदोलन के लिए निकलने लगे, तब कहीं अफसरों को हादसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई करने का होश आया। सर्विस लेन बननी शुरू हुई लेकिन इसे आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया।
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि रोड चौड़ा करने के लिए एक मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करना है। इसके अलावा बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी नहीं हटे हैं। इसलिए सर्विस लेन का काम भी नहीं हो पा रहा है। कुछ समय पहले ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने चिट्ठी लिखी थी कि बदायूं की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को रोक दिए जाने से पब्लिक को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए सर्विस लेन का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। इसके बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने सर्विस लेन को जल्द ही बनाकर देने की बात कही थी। इसे लेकर पहले कुछ तेजी भी दिखाई दी थी। सर्विस लेन पर कोलतार की लेयर बिछाने के लिए करीब 40 लाख का ठेका देने की बात भी कही गई थी लेकिन इसे लेकर सेतु निगम के अफसर भी शांत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें