फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण: बीडीए वीसी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
अवैध निर्माण: बीडीए वीसी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। डिफेंस कॉलोनी में बीडीए से नक्शा मंजूर कराए बिना निर्माणाधीन स्कूल का बीडीए ने पहले चालान किया था। संचालक ने दोबारा निर्माण शुरू करा दिया तो बीडीए उपाध्यक्ष ने स्कूल संचालक पर एफआईआर कराने के आदेश दे दिए। सोमवार देर रात इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी कविता देवी पत्नी अनुज कुशवाहा सेंट जूयिनर स्कूल का निर्माण प्राधिकरण से नक्शा मंजूर कराए बिना करा रही थीं। यह स्कूल 80 वर्ग गज एरिया में बन रहा है। तीन कमरे बन चुके हैं। बीडीए ने नौ अक्टूबर, 2018 को अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था। इलाके के किसी व्यक्ति ने बीडीए को सूचना दी थी कि स्कूल बिल्डिंग का निर्माण दोबारा शुरू हो गया है। इस पर बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने मौके पर जाकर देखा तो वहां निर्माण चल रहा था। इसके बाद स्कूल संचालक कविता देवी पत्नी अनुज कुशवाहा के खिलाफ शहरी नियोजन अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई। इज्जतनगर पुलिस ने देर रात बीडीए के अवर अभियंता प्रमोद कुमार की तहरीर पर अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें