फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली तक ऐसे ही उतार-चढ़ाव भरा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हवा का रुख बदल गया है। उत्तर-पूरब हवा चलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रात का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिससे बहुत से घरों में रजाई की बजाय कंबल निकल आए हैं। दिन में भी चटक धूप खिलने से गर्मी का एहसास रहा। शीतलहर में कमी आने से फाल्गुन के महीने में गुनगुनी सर्दी महसूस की जाने लगी है। अभी कम कम से तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने होली तक उतार-चढ़ाव भरा मौसम रहने की भविष्यवाणी की है। बीते साल बारिश देर तक होने से हल्की सर्दी का अहसास होली बाद तक होता रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। सुबह से ही चटक धूप खिली। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 4 बजे या उसके बाद तक गर्मी महसूस की गई। हालांकि शाम को हल्के बादल छा गए। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक था। 25 फरवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। 26 फरवरी की सुबह हवा का रुख एक बार फिर बदलेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अभी दो से तीन दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में चटक धूप खिलेगी। पहाड़ों की बर्फ पिघलने से सुबह-शाम सर्दी रह सकती है। सूर्य निकलने से पहले कभी-कभी सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 26 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी। तब एक बार फिर बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। डा. कुशवाहा के अनुसार होली तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव रहेगा। बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कभी घने बादल छाए रहेंगे तो कभी चटक धूप निकलने से उमस होगी। नौ बार पश्चिमी विक्षोभ मौसम पर अपना प्रभाव छोड़ चुका है। ऐसी स्थिति में होली के बाद भी हल्की सर्दी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें