फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से 15 एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। शारदा नहर से दियूरिया गांव के पास से होकर जमुही तक निकाले गए माइनर (छोटी नहर)में बुधवार सुबह कटान हो गया। इससे कई किसानों की लगभग 15 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। दोपहर बाद किसानों ने जैसे-तैसे मिट्टी का बंधा लगाकर बमुश्किल कटान रोका।
विज्ञापन

दियूरिया गांव के पास सुबह अचानक माइनर से पानी का रिसाव शुरू हो गया। किसानों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लगभग 11 बजे पानी के रिसाव की जगह कटान हो गया और माइनर से पानी निकलकर खेतों की ओर जाने लगा। देखते ही देखते रामेश्वर, अरविंद, श्रीकृष्ण, सुरेश, इब्बन, बाबूराम, धर्मवीर, विजयपाल के खेत में बोई गई गेहूं की फसल डूब गई। इससे किसानों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी-अपनी फसल बचाने के लिए माइनर नहर की ओर दौड़ चले। फावड़ा लेकर माइनर में कटान वाली जगह को बांधना शुरू कर दिया। दोपहर बाद बमुश्किल पानी के बहाव पर काबू पाया जा सका। जिन किसानों की फसल डूब गई। उनका कहना था कि नहर विभाग के लोगों को कई बार कहा कि दियूरिया गांव के पास माइनर में कभी भी कटाव हो सकता है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। लिहाजा आज नुकसान हो गया। किसानों ने लगभग 15 एकड़ फसल जल में डूब जाने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें