फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली आईएमए के डॉक्टरों को मिले तीन अवार्ड और दो मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में हुए आईएमए के वार्षिक अधिवेशन में वर्ष 2017-18 के लिए बरेली यूनिट को बेस्ट प्रेसिडेंट और बेस्ट एडिटर फॉर ईयर बुक अवार्ड के साथ मेंबरशिप प्रमोशन के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में हुई प्रेसवार्ता में डॉक्टरों ने बताया कि अधिवेशन में सूबे के सभी आईएमए सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। बीते साल हुए कामों का लेखा जोखा भी रखा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह के मुताबिक बरेली आईएमए मेडिकल क्लीनिकल मीट, मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशनल कैंप, मरीजों के इलाज में मदद समेत कई सामाजिक सरोकार के लिए काम करती है। बरेली के सामने लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर के आईएमए केंद्रों की उपलब्धियां थीं। कमेटी ने बरेली आईएमए को ओवरऑल एक्सट्रा ऑर्डिनरी परफार्मेंस इन होल स्टेट, बेस्ट एडिटर फॉर आईएमए ईयर बुक, बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ यूपी स्टेट 2017-18 के लिए चुना। इसके अतिरिक्त मेंबरशिप प्रमोशन के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल भी दिए गए। इसका श्रेय डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. सत्येंद्र सिंह और डॉ. विनोद पागरानी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें