बरेली। बरेली को स्मार्ट बनाने के लिए तीन सितंबर को नीदरलैंड और भारत सरकार के प्रतिनिधियों की टीम बरेली का दौरा करेगी। टीम इस दौरान स्मार्ट सिटी बनाने की योजनाओं पर चर्चा करेगी। इसमें प्रोजेक्ट में इंवेस्टमेंट, पीपीपी मॉडल पर कार्य समेत आदि के संबंध में नीदरलैंड के सदस्य पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देंगेे। भारत सरकार ने शहरी विकास में नीदरलैंड की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए उत्तर प्रदेश से बरेली और अलीगढ़ शहर को चुना है।