फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट--लोकल--बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जीएलएपी 9, 10 और 11 में।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में बाघ ने
युवक को बनाया शिकार
क्रासर......
साथियों संग गन्ने के खेत में चारा लेने गया था
गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम
पीड़ित परिवार के लिए तत्काल पांच लाख मुआवजे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। साथियों के साथ शनिवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने गए अशर्फीगंज के युवक को गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने हमला कर मार डाला। उसके साथियों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। सूचना देने पर भी वन कर्मी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए गांव वालों ने रेंज कोठी के सामने रोड जाम कर धरना देते हुए जमकर हंगामा किया। इससे यातायात चार घंटे बाधित रहा। बाघ के हमले से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अशर्फीगंज निवासी रमेश वर्मा का पुत्र लालाराम (20) शनिवार सुबह गांव के ही तीन अन्य युवकों आदेश कुमार, बृजेश, आशीष के साथ महेशपुर गांव के पूरब में स्थित मनोहरलाल के खेत में गन्ने की पत्ती तोड़ने गया था, जहां गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने लालाराम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथियों ने शोर मचाते हुए भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के वन कर्मियों को दी गई। घटना के काफी देर बाद भी जब वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। घटनास्थल से महेशपुर जंगल और रेंज कोठी की दूरी लगभग महज एक किलोमीटर है फिर भी वन कर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने रेंज कोठी के सामने रोड जाम कर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बेकाबू होते देख थाना हैदराबाद, मोहम्मदी, गोला पुलिस और यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। फिर भी भीड़ ने जाम नहीं खोला। उत्तेजित लोगों का कहना था कि जब तक वन विभाग के रेंजर और जिले के अधिकारी मौके पर आकर आश्वासन नहीं देते तब तक न तो मृतक का शव उठने दिया जाएगा और न ही जाम खोला जाएगा।
विज्ञापन

हालत बेकाबू होते देख विधायक अरविंद गिरि, एसडीएम गोला योगानंद पांडेय, सीओ गोला अभिषेक प्रताप, सीओ मोहम्मदी विजय आनंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वन विभाग से शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

--
वर्जन...
वनकर्मियों की टीम गठित कर बाघ की निगरानी की जाएगी, साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी कर पीड़ित परिवार को जल्दी से जल्दी से विभाग से पांच लाख रुपया मुआवजा दिलाया जाएगा।
-समीर वर्मा, डीएफओ, साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें