फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारियों ने बनाई जीएसटी संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

होलसेल कपड़ा समिति ने जीएसटी के विरोध में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। समिति अध्यक्ष अनुपम कपूर ने पहली जुलाई से प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए खुदरा कारोबारी भी जोड़ना शुरू कर दिया है। साथ ही एक संघर्ष समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर कपड़ा कारोबारियों की सभा बड़ा बाजार में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए अनुपम कपूर ने कहा कि जीएसटी से इंस्पेक्टर राज विकसित होगा, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभा संचालन कर रहे विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि अव्यवहारिक नए टैक्स कानून से कपड़ा कारोबार चौपट हो जाएगा। इसलिए पहली जुलाई से होने वाली हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। संघर्ष संचालन समिति चुनाव में रामदयाल मेहता और महामंत्री दुष्यंत कोहली चुने गए। अनुपम कपूर ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि महेंद्र अग्रवाल- उपाध्यक्ष, सरदार अमरजीत सिंह- कोषाध्यक्ष, तरुण साहनी- संयोजक बनाया गया है। अन्य पदों पर भी पदाधिकारी तय हो गए हैं। राकेश अग्रवाल, मोहित, मनीष खंडेलवाल, राजीव अरोरा, नितिन खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें