फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में गेहूं खरीद बंद, नहीं हो पाया लक्ष्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

पहली अप्रैल से शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद योजना गुरुवार से बंद हो गई। लक्ष्य के विपरीत करीब 35 प्रतिशत खरीद ही हो पाई। बरेली जिला ने करीब 45 प्रतिशत खरीद कर अपनी धमक बनाए रखी। मंडल में किसानों से करीब पांच लाख टन गेहूं खरीदा गया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों से गेहूं खरीद योजना में ज्यादातर क्रय एजेंसियों ने रुचि नहीं दिखाई, इससे बरेली मंडल में बमुश्किल 35 प्रतिशत खरीद हो पाई। मंडल में 498 क्रय केंद्र खोले गए थे और 13.61 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। खाद्य विभाग ने सरकारी क्रय एजेंसियों से खरीद शुरू करायी, 15 जून तक करीब पांच लाख टन गेहूं खरीद हो पायी। अभी फाइनल आंकड़े शुक्रवार तक आएंगे। पीलीभीत जिला में गेहूं तस्करी सबसे ज्यादा रही। इससे खरीद में यह जिला सबसे पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली जिला में 89 केंद्र खोले गए थे। राज्य खाद्य निगम और पीसीएफ ने खरीद में दिलचस्पी नहीं ली। सबसे ज्यादा विपणन शाखा खरीद कराकर लक्ष्य प्राप्ति 45 प्रतिशत तक पहुंचा दी। बरेली जिला में 2.40 लाख टन गेहूं खरीद लक्ष्य रखा गया था। जिले मेें 1.09 लाख टन खरीद हुई है, जो सबसे अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें