फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कृषि यंत्रों के लिए 17 किसानों का चयन, मिलेगा 24 लाख का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कृषि विभाग की योजना के तहत यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले 17 किसान ई-लाॅटरी के जरिये चयनित हुए हैं। लाभार्थियों को नियत तारीख से पहले कृषि यंत्र खरीदकर बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सत्यापन के बाद उन्हें 24 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अमर पाल सिंह ने बताया कि आवेदकों का चयन ई-लाॅटरी से किया गया है। विकास भवन सभागार में सीडीओ देवयानी की मौजूदगी में चयनित किसानों को 40 फीसदी सब्सिडी पर 14 कस्टम हायरिंग सेंटर, 50 फीसदी सब्सिडी पर लेजर लैंड लेवलर व ड्रोन खरीदने की अनुमति दी गई है।
विभाग की दूसरी योजना प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप में किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी पर तीन कस्टम हॉयरिंग सेंटर, 50 फीसदी सब्सिडी पर एक सुपर सीडर के लिए ई-लाॅटरी से चयनित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें