फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 168 युवाओं ने विदेश में नौकरी के लिए किया आवेदन, सिर्फ आठ सफल

Mon, 15 Dec 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेवायोजन के प्रदेश पोर्टल पर विदेश में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले मंडल के 168 युवाओं में से सिर्फ आठ को कामयाबी मिली है। कंप्यूटर, नर्सिंग आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थियों को इस्राइल, जापान और जर्मनी जैसे देशों में काम करने का अवसर मिला है। उनको अधिकतम 2,29,925 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ जनवरी से शुरू हुई थी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार के अवसरों की जानकारी और आवेदन के लिए वेबसाइट www.roojgarsangam.up.gov.in पर जाने की सलाह दी गई है। उप निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की यह पहल युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॅरिअर बनाने और बेहतर जीवनयापन के लिए एक शानदार मंच प्रदान कर रही है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने नियोजन के नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, एक अप्रैल से 31 अक्तूबर तक मंडल में 23 रोजगार मेलों का आयोजन कर 4,525 युवाओं को नियोजित किया गया। इनमें 3954 पुरुष और 571 महिलाएं शामिल हैं। कार्यालय ने ऑनलाइन पोर्टल और अन्य माध्यमों से 7,530 युवाओं का मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें