फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पर जोर-आजमाइश, प्रशासन ने अपनी बला जीआईसी के प्रिंसिपल पर टाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआईसी ग्राउंड में नुमाइश लगाने की मंजूरी के लिए भाजपा नेताओं और प्रशासन से तनातनी रविवार को भी जारी रही। भाजपा नेताओं के हंगामे का यह असर हुआ कि डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी ने रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद जीआईसी ग्राउंड पर दो नुमाइश लगाने की संभावना पर विचार किया। सोमवार को एडीएम सिटी की रिपोर्ट पर डीएम तय करेंगे कि यहां दूसरी नुमाइश की अनुमति दी जाए या नहीं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने जीआईसी ग्राउंड पर 30 जून तक प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। पिछले साल यहां नुमाइश लगा चुके दिल्ली के एक ठेकेदार ने भी परमीशन मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने दिल्ली के ठेकेदार को नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी तो भाजपा नेता उखड़ गए और शनिवार को देर शाम कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा कर दिया। रात 10 बजे डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से भी मिले। भाजपा नेताओं के दबाव का नतीजा यह हुआ कि रविवार को एडीएम सिटी जीआईसी ग्राउंड देखने पहुंचे। एडीएम सिटी ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सोमवार को सौंपेंगे। एडीएम सिटी का कहना है कि भाजपा नेता जीआईसी ग्राउंड पर ही नुमाइश की अनुमति मांग रहे हैं। प्रशासन को परमीशन देने में दिक्कत नहीं है, लेकिन जीआईसी प्रिंसिपल की अनुमति जरूरी है कि वह अपने ग्राउंड पर दो नुमाइश लगवाने को तैयार हैं या नहीं। अगर जीआईसी प्रिंसिपल दो नुमाइश लगाने की अनुमति दे देते हैं तो प्रशासन उस पर आपत्ति नहीं करेगा।

मैने जीआईसी ग्राउंड जाकर देखा, वहां काफी जगह है। अगर प्रिंसिपल दो नुमाइश लगाने की अनुमति दे देते हैं तो प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होगी। - महेंद्रपाल सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें