फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक ने दाखिल किया कंपाउंडिंग नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए ने 08 मार्च 2019 को केके अस्पताल रोड पर गुलमोहर पार्क कालोनी में एक होटल के बराबर में निर्माणाधीन एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण किया था। अब इसमें नर्सिंग होम संचालक ने बीडीए में कंपाउंडिंग नक्शा दाखिल किया है। कंपाउंडिंग की प्रारंभिक फीस 50 लाख रुपए जमा कर दी गई है। नर्सिंग होम संचालक को कंपाउंडिंग के लिए एक करोड़ से अधिक रुपए जमा करने होंगे।
विज्ञापन

बीडीए स्वीकृत मानचित्र के विपरीत नर्सिंग होम की बिल्डिंग का निर्माण कराने पर आठ मार्च को पूरी टीम के साथ जेसीबी ले जाकर बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण किया था। यह बिल्डिंग 476.26 वर्ग मीटर और 464.04 वर्ग मीटर एरिया में अलग-अलग बन रही थी। बिल्डिंग में न तो पार्किँग छोड़ी गई थी, न ही सेट बैक और फ्रंट छोड़ा गया था। कवर्ड क्षेत्रफल निर्धारित सीमा से अधिक एरिया में किया गया था। नक्शे में स्वीकृत तलों से अतिरिक्त तलों का भी निर्माण चल रहा था। ध्वस्तीकरण के बाद अब प्राधिकरण नियमों के मानकों के अनुरूप बिल्डिंग बनेगी। उसमें एक करोड़ से अधिक समन शुल्क जमा होगा। इसमें से 50 लाख रुपए जमा भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें