फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन के प्लेटफार्म से हटेंगे सभी वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन से सभी वाटर एटीएम हटाये जाएंगे। ठेकेदार ने बिजली का बिल और अन्य देय जमा न करने पर सभी एटीएम 11 जनवरी से बंद थे। इनका उद्देश्य यात्रियों को कम दामों में ठंडा पानी देना था। अब मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने सभी एटीएम हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जंक्शन से एटीएम जगह घेर रहे हैं। फिलहाल इनकी जगह अभी कुछ भी नहीं लगाया जाएगा। गौरतलब है कि जंक्शन पर छह वाटर एटीएम लगे हुए है जिनके पास में ही वेंडरों ने स्टाल खोल लिए थे। ट्रेनों के आने जाने के समय एटीएम कर्मचारी एटीएम को बंद कर देते थे जिससे यात्री स्टाल से मंहगा पानी खरीदते थे। इधर ठेकेदार ने बिजली का बिल न जमा करने पर मुरादाबाद डिवीजन ने बिजली काटकर एटीएम को तत्काल बंद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें