बरेली। मतदान से एक दिन पहले विभिन्न संगठनों और प्रमुख सामाजिक नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को समर्थन दिया। चुनाव कार्यालय पर पहुंचे तमाम लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस नीतियों के साथ हैं। इस मौके पर ऐरन ने कार्यालय पर पहुंचे लोगों का स्वागत कर धन्यवाद दिया।
सोमवार दोपहर प्रवीण सिंह ऐरन के चुनाव कार्यालय में कश्यप, मौर्य और ब्राह्मण समाज से जुड़े संगठन प्रमुखों ने पहुंचकर समर्थन दिया। मौर्य छात्रावास से ज्ञानेंद्र मौर्य, कश्यप समाज से राजाराम, प्रमोद कुमार, राम निवास, लोधी समाज से अशर्फीलाल राजपूत, हरेेंद्र राजपूत, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक आदि संगठनों ने समर्थन दिया। इस मौके पर ऐरन ने कहा कि विदेशी कंपनियों के इशारों पर फैसले हो रहे हैं, संवैधानिक संस्थाएं भी प्रभावित की जा रही हैं। जबकि कांग्रेस सभी वर्गों के हित में काम करती है। इसलिए कांग्रेस के हाथ मजबूत करें।