बरेली। एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज प्रबंध कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यवाहक प्रधानाचार्य जावेद खालिद को हटाकर उनके स्थान पर मोहम्मद इस्माइल खां को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का पदभार सौंपा गया है। मामले पर प्रबंधक मोहम्मद इसार अहमद ने बताया कि जावेद खालिद ने पिछले दिनोें धोखे से कार्यवाहक प्रधानाचार्य का पदभार ले लिया था, जिस पर डीआईओएस ने भी मुहर लगा दी थी। ऐसे में शुक्रवार को हुई बैठक में नियमानुसार कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर मोहम्मद इस्माइल खां को मनोनीत किया गया है। वहीं जावेद खालिद द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए प्रबंध कमेटी पर शिक्षक विरोधी गतिविधि करने की बात कही है।