बरेली। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शनिवार को वाहिनी के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर आर्य समाज अनाथालय में समरसता सहभोज का आयोजन हुआ। जिला प्रभारी अनुज वर्मा ने हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना के बारे में जानकारी दी। कहा, छुआछूत की भावना को दूर करने के उद्देश्य से समरसता भोज का आयोजन हुआ। यहां जितेंद्र शर्मा, अजय मौर्य, तिलक राजपूत, नवीन कक्कड़ आदि मौजूद रहे।