बरेली। जनसेवा टीम की ओर से ‘जागो भारत मतदान करो’ मुहिम के तहत बस यात्रियों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को पर्चे बांटते हुए यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने शहर जाकर पड़ोसियों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी के नेतृत्व में चलाई गई, इस मुहिम के साथ रोडवेज मार्केट के व्यापारियों ने भी लोगों को जागरूक किया।