फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अप्रैल को नरियावल मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने, ईवीएम और वीवीपैट को जमा करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों के लिए बसें ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी होंगी। 22 फरवरी को सभी पोलिंग पार्टियां नरियावल मंडी से रवाना होंगी, जबकि मतदान के बाद सभी ईवीएम परसाखेड़ा के गोदाम में जमा होंगी। इसके लिए परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सभी नौ विधानसभावार स्ट्रांग रूम भी तैयार हो गए हैं। बुधवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को ट्रेनिंग के दौरान मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संजय गांधी कम्युनिटी हाल में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने को लेकर की गई तैयारियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस से पहले सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियां 22 अप्रैल को नरियावल मंडी से पोलिंग बूथों के लिये रवाना की जाएंगी। पार्टियां रवाना होने से पहले सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के संवदेनशील और अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण कर चिह्नित कर लें। बूथों पर क्या-क्या व्यवस्था होनी है, इसका पूरा ब्योरा तैयार कर लें। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के बारे में बताया गया कि पोलिंग पार्टियों के लिए बसें ट्रांसपोर्टनगर में खड़ी की जाएंगी। सभी ईवीएम परसाखेड़ा के गोदाम में जमा होंगी। सभी मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर रवाना होने से पहले मतदाता सूची, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट, बैलेट यूनिट और निर्वाचन सामग्री को अच्छी तरह से चेक कर लें। सभी पीठासानी अधिकारी मतदान के दिन समय-समय पर सूचना अंकित करते रहें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक और सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट की जानकारी मास्टर ट्रेनर से अच्छी तरह से ले लें। अपने-अपने क्षेत्र का नक्शा के अनुसार भ्रमण कर लें। इस दौरान रास्ते और दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अच्छी तरह से जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें