बरेली। जय मां जयसंतरी देवी झंडी यात्रा समिति की ओर से बुधवार देर शाम गंगापुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर से झंडी शोभायात्रा निकाली गई। शुरुआत परंपरानुसार मंदिर में मां के पूजन से की गई, जिसके बाद यात्रा गंगापुर चौराहा होते हुए माधोबाड़ी, मूर्ति नर्सिंग होम पर जाकर समाप्त हुई। जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जानकारी झंडी कार्यकर्ता टीटू राजपूत ने दी।