बरेली। बसपा-सपा गठबंधन की आंवला प्रत्याशी रुचि वीरा ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। क्षेत्र के लोग बार-बार छले गए हैं, इसलिए इस चुनाव में बदलाव चाहते हैं। बोलीं, वह ऐसे परिवार से हैं जिसने बिजनौर का काफी विकास कराया। अब आंवला के विकास के लिए यहां से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब पर सबसे ज्यादा खतरा भाजपा है। उसके पास विकास की न कोई सोच है न मुद्दा। प्रेस वार्ता में रुचि वीरा ने कहा कि चुनाव में बाहरी या स्थानीय प्रत्याशी का कोई सवाल ही नहीं है। यह कुछ तय नहीं होता कि स्थानीय प्रत्याशी काम कराएगा। जनता भी यह बात अच्छी तरह जानती है।