बरेली। 132 केवी पारेषण स्टेशन पर मरम्मत और तकनीक कार्य होने से सिविल लाइंस उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे सप्लाई ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता अंबरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पुराना शहर, सेमल खेड़ा, सिंधु नगर आदि इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।