फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में खर्च होंगे 1200 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल हाईवे के अफसर पीलीभीत से बेवर मैनपुरी तक टू-लेन सड़क बनाने का काम शीघ्र शुरू कराने की तैयारी कर रहे हैं। करीब 183 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च होने की डीपीआर तैयार हुई है। एनएच के अफसरों की मानें तो इस सड़क का सर्वे पूरा हो गया है।
विज्ञापन

यह सड़क पीलीभीत से होकर बीसलपुर, निगोही, खुदागंज, कटरा होते हुए बेवर मैनपुरी तक बनाई जानी है। अभी इस रोड की हालत काफी खराब हैै। बीसलपुर के पास करीब 25 किलोमीटर रोड का हिस्सा बना ही नहीं है। आगे कई जगह इस सड़क की चौड़ाई पांच से छह मीटर के बीच में ही है, जबकि यह टू-लेन रोड 15 से 16 मीटर तक चौड़ी बनाई जानी है। आने वाले समय में यह राजस्थान से उत्तराखंड तक जाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क होगी। एनएच के अधिशासी अभिंयता अनिल गुप्ता ने बताया कि इस रोड का सर्वे पूरा हो गया है। अब निर्माण शुरू कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें