फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी की जगह आ रही छाल नगर आयुक्त से हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पार्षद सतीश कातिब ने अलाव की लकड़ी के स्थान पर छाल भेजने की नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से शिकायत की है। पार्षद का कहना है कि ठेकेदार अलाव में जलाने के लिए लकड़ी के गिल्टे आदि की जगह पेड़ों की छाल भेज रहा है, जो कुछ ही देर में जल जाती है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक पार्षद को मिलने वाली दस क्विंटल लकड़ी भी अब तक न मिलने की शिकायत भी की है। सतीश कातिब ने आरोप लगाया कि ठेकेदार लकड़ी डालने में गड़बड़ी कर रहा है। उन्होंने मेयर से अलाव के छह स्थान स्वीकृत कराए थे, वहां भी अब तक लकड़ी नहीं डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें