बरेली। प्री-बोर्ड में राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के छात्रों की स्थिति बेहद खराब मिली। इन छात्रों की स्थिति सुधारने के लिए स्पेशल क्लास लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादातर छात्र अंग्रेजी, विज्ञान और गणित में कमजोर हैं। पिछले कुछ वर्षों से राजकीय और अनुदानित कॉलेजों का रिजल्ट काफी खराब रहा है। एक सत्र पहले जीआईसी में ही हाईस्कूल का 43 फीसदी रिजल्ट रहा था। शासन ने इन कॉलेजों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि कमजोर छात्रों के लिए स्पेशल क्लास लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों का लगातार निरीक्षण करके इसका जायजा भी लिया जा रहा है।