फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों की टीम के हत्थे चढ़े तीन शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज वन कर्मियों की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान ग्रंट नंबर तीन जंगल में शिकार का प्रयास करते तीन लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए शिकारियों के पास से लोहे के बने तार के दस फंदे, एक खाबड़, एक तलवार और कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों का चालान काट दिया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट जंगल में शनिवार रात गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को कंर्पाटमेंट चार में तीन लोग दिखलाई पड़े। टीम में शामिल फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, वन रक्षक रामपाल सिंह यादव, वाचर अकबर व ज्ञान सिंह ने जंगल में मौजूद तीनों लोगों की धर दबोचा। वन कर्मियों की पूछताछ में पकड़े गए तीनों शिकारियों ने अपना नाम सोबरन, देवधर और दान बहादुर निवासी बासुकपुर गांव बताया है। फॉरेस्टर मोहम्मद उमर ने बताया कि ग्रंट नंबर तीन बीट जंगल में शिकार का प्रयास करने के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से दस लोहे तार के फंदे, एक खाबड़, एक तलवार और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनो लोगों के पास से वन्यजीवों का शिकार करने में प्रयोग किए जाने उपकरणों को सीज करने के साथ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों का चालान काटा गया है।

टीम को एफडी करेंगे पुरस्कृत
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडे ने बताया कि बफरजोन के मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट में शिकार का प्रयास करने में तीन लोगों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल वन कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में चार महीनों के दौरान शिकार का प्रयास करने की यह चौथी घटना है। इससे पहले पलिया, भीरा और मझगईं रेंजों में पकड़े गए शिकारियों को खाबड़ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें