बरेली। गुरुद्वारा सुभाषनगर में चल रहे लड़ीवार कार्यक्रमों क ी शृंखला का शुक्रवार को समापन हो गया। आखिरी दिन कमेटी की ओर से बच्चों से चार साहिबजादे की लासानी शहादत के बारे में सवाल जवाब किए गए। सही जवाब देने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता के बाद बाद चार साहिबजादे पार्ट-2 फिल्म दिखाई गई। करीब सात दिनों से चल रहे कार्यक्रमों के सभी आयोजन सफलता से पूरे होने पर संगत ने कमेटी के प्रयास को सराहा। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्रजीत सिंह छाबरा, महासचिव परदमन सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, राजा सलूजा, एमपी सिंह आदि का सहयोग रहा।