फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लबेहड़ निवासी एक महिला की उसके ही बेडरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके पति और जेठानी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदपुरा निवासी सियाराम बहेलिया की 28 वर्षीया पुत्री महेशा का विवाह मल्लबेहड़ निवासी डोरेलाल के पुत्र शिवकुमार से करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। महेशा की दो बेटियां पांच वर्षीया सावित्री और तीन वर्षीय रूबी हैं। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे जब शिवकुमार सोकर उठा तो पड़ोस में लेटी उसकी पत्नी महेशा मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। शिवकुमार के मुताबिक वह रात में कई बार शौच को गई थी। पत्नी महेशा की मौत की सूचना जब उसके पति ने उसके मायके में दी तो मृतका के पिता सियाराम बहेलिया ने बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सियाराम के मुताबिक उसका दमाद शिवकुमार और उसकी जेठानी ने ही बेटी महेशा की गला दबा कर हत्या कर दी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टर्माटम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मृतका के पिता के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें