फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर सेना के पराक्रम को सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विजय दिवस पर रविवार को जाट रेजिमेंट सेंटर के युद्ध स्मारक पर सेना के बैंड की धुनों के बीच शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे तमाम सैनिकों की मौजूदगी में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लेफ्टीनेंट जनरल हरीश ठुकराल सेना मेडल जीओसी यूबी एरिया, मेजर जनरल एमके कटियार जीओसी, 6 पर्वतीय खंड और बिग्रेडियर इंद्रजीत सिंह शौर्य चक्र सेना मेडल कमांडेंट जाट रेजिमेंट सेंटर ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। इस दौरान सेना के बैंड पर लगातार देशभक्ति की धुनें गूंजती रहीं। आवा अध्यक्ष अनुपमा ठुकराल के वीर नारियों को सम्मानित किए जाने के बाद भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों ने आपस में अपने युद्ध के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान जेआरसी में सेवारत, सेवानिवृत्त अधिकारी और अन्य सैन्यकर्मियों ने भी युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीरनारियों से उनकी समस्याएं भी पूछीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

विजय दिवस
पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में 16 दिसंबर को 1971 को हुई भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन पूर्वी पाकिस्तानी फोर्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने 93,000 सैनिकों के साथ भारत के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे जबकि 9,851 घायल हुए थे। भारतीय सेना की इसी विजय के बाद पाकिस्तान के विभाजन से बांग्लादेश की उत्पत्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें