बरेली। सीएसआईआर जेआरएफ के जून माह की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया है। जेआरएफ (केमिकल साइंस) की परीक्षा में अंचल सक्सेना ने 12वीं, प्रवेंद्र कुमार ने 49वीं, पूजा पटेल ने 76वीं रैंक हासिल की है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी। सफ लता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।