फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों का एलान- महीने भर में न बना एप्रोच रोड तो देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल फाटक स्थित सेतु निगम के साइट ऑफिस पहुंचे सपा नेताओं ने ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से करने की मांग की। बोले- एप्रोच रोड प्राथमिकता से बनाओ। महीने भर में एप्रोच रोड नहीं बनी तो यहां धरना देंगे।
विज्ञापन

लाल फाटक हादसे में महिला की मौत के बाद से ओवरब्रिज निर्माण में सुस्ती का मुद्दा गरमाया हुआ है। शुक्रवार दोपहर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, अताउर्रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, कदीर अहमद, योगेश यादव आदि सपा नेता लाल फाटक स्थित साइट ऑफिस पहुंचे। वहां जेई आरके जायसवाल मिले तो उनसे पूछा कि एप्रोच रोड कब तक बनेगी? उन्होंने महीने भर में बनने की बात कही तो नेता बोले कि इतने समय में नहीं बनाई तो यहां आकर धरना देंगे। अताउर्रहमान ने पूछा कि अब तक रेलवे और सेना की एनओसी क्यों नहीं मिली? भगवत सरन ने कहा कि अगर हम लोग एनओसी में कोई मदद कर सकें तो बताएं। इसके बाद निर्णय लिया गया कि शनिवार को कमिश्नर से मिलकर पुल निर्माण का काम तेजी से कराने की मांग करेंगे। इस दौरान इकबाल रजा खां, आदेश यादव गुड्डू, मोहम्मद शाहिद, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें