फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में हुए एथलेटिक्स के ट्रायल, मंडल की टीम चुनी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 10-11 अक्तूबर के बीच कानपुर और बलिया में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविवार को बरेली मंडल की टीम का चयन डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। ट्रायल में बरेली के अलावा मंडल के अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता बलिया और सब जूनियर की प्रतियोगिता कानपुर में होगी। अंडर-20 गर्ल्स में सौ मीटर दौड़ और लांग जंप में शिवा, 200 और 400 मीटर में पिंकी गंगवार और नैना कपूर का चयन हुआ। ब्वॉयज अंडर-16 में अलग-अलग इवेंट में आजम खान, रोहित यादव, अंकित सिंह, अमन यादव, जावेद, आकाश यादव, जाकिर हुसैन समेत 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-20 ब्वॉयज में वैभव गंगवार, अमित, राम सरन, उस्मान, अनिल, रज्जन, माजिद अली समेत 17 खिलाड़ियाें का चयन किया गया। अंडर-16 गर्ल्स में इरम, पूजा पाल, ज्योति, मेहर, आर्ती, रिया, मानसी, समेत 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


फुटबॉल टीम का ट्रायल 16 को
बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर महिला स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन 16 अक्तूबर को होगा। इसके अलावा बनारस में 21 अक्तूबर से होने वाली बालकों की स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल भी 16 अक्तूबर को होंगे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन ने बताया कि खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1-1-2002-03 के बीच का होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें