फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमें पहुंचीं, आज से होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई वॉलीबाल और खो-खो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से सबक लेते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग सोमवार से शुरू हो रही बैडमिंटन और टेबल टेनिस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अलर्ट हो गया। जहां खिलाड़ियों को ठहराया गया डीआईओएस ने वहां प्रिंसिपल को सीसीटीवी कैमरे बंद करने या उनको ढकने के लिखित में आदेश जारी किए। व्यवस्थाएं देखने के लिए डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा टीम के साथ शाम को ही सभी कॉलेजों का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

64वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता सोमवार से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडल, दो स्पोर्ट्स कॉलेज और एक बेसिक की टीम हिस्सा ले रही हैं। लड़कों को एमबी इंटर कॉलेज, गुलाब राय इंटर कॉलेज और गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज में ठहराया जाएगा। वहीं लड़कियों के ठहरने के लिए रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, कांती कपूर और लाइंस रोहिला कॉलेज में व्यवस्था की गई है। रविवार रात तक आजमगढ़, बनारस, लखनऊ, इलाहाबाद समेत कई मंडल की टीमें पहुंच गईं। आजमगढ़ ने विद्यालय में ठहरने से मना कर दिया। वह अनुमति लेकर होटल में रहे हैं। स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में लड़कियों ने सीसीटीवी कैमरे ऑन होने पर हंगामा किया था। इस बार सभी कॉलेजों को सीसीटीवी बंद करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं खिलाड़ियों को कॉलेजों तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसलिए एक टीम जंक्शन पर लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें