जानलेवा बुखार से सोमवार को दो लोगों की मौत की सूचनायें आई है। स्वास्थ्य विभाग सभी करने वालों का डेथ ऑडिट करवा रहा है। फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी राज कमल (पेंटर) के बेटे राजेश की बीती रात मौत हो गई। परिवार के मुताबिक उसको बुखार आ रहा था। मीरगंज के नगरिया सादात में सात साल के किशोर आशु को सोमवार सुबह भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। परिवार के मुताबिक उसको भी बुखार आ रहा था। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मीरगंज के गांव के प्रधान के कहने पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला मंगलवार को गांव में मेडिकल कैंप लगवा रहे हैं।