फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक: अप लाइन पर पांच घंटे थमे ट्रेनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/शाहजहांपुर। अप लाइन पर मीरानपुर कटरा में रविवार को पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के चलते रेलगाड़ियों के पहिये थमे रहे। ट्रेनों में सफर करने वालों के साथ ही स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक खत्म होने के बाद पहली सवारी गाड़ी शाम 5:20 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन से पास की गई। एक सप्ताह में यह दूसरा मेगा ब्लॉक था। इससे पहले 14 सितंबर को डाउन लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड के अंतर्गत कई स्थानों पर रेल पटरियों की मरम्मत और स्लीपर बदलने के लिए अप लाइन पर दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के चलते लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत सियालदह, किसान, राज्यरानी एक्सप्रेस, पंजाब मेल और डुप्लीकेट पंजाब मेल घंटों देरी से बरेली पहुंची। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैकड़ों यात्री स्टेशन पर अप लाइन की रेलगाड़ियों का इंतजार करते नजर आए। काफी लोगों ने यात्रा के लिए दूसरे साधनों का इस्तेमाल किया। पांच घंटे के ब्लॉक के दौरान यार्ड में अप लाइनों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम 5:20 बजे के बाद रेलगाड़ियों का संचालन सामान्य हो सका। पांच घंटे के मेगा ब्लॉक से अप लाइन की कई अन्य ट्रेनों का टाइमटेबल भी गड़बड़ा गया।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित-
14369-त्रिवेणी एक्सप्रेस
13151-सियालदह एक्सप्रेस
22453-राज्यरानी एक्सप्रेस
13049-डुप्लीकेट पंजाब मेल
13005- पंजाब मेल
13307- किसान एक्सप्रेस

समय-समय पर ट्रैक की मरम्मत का काम किया जाता है। 14 सितंबर को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक लेकर एक ही सेक्शन में कई स्थानों पर ट्रैक की मरम्मत की गई थी। रविवार को अप लाइन पर ब्लॉक लेकर मरम्मत का काम किया गया। करीब आधा दर्जन रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं हैं। - ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें