फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम दफ्तर के बाहर अवैध टैक्सी स्टैंड से जब्त किए वाहन

Sat, 11 Aug 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम दफ्तर के बाहर अवैध टैक्सी स्टैंड की वजह से काम प्रभावित हुआ तो मौके पर पहुंची निगम की टीम ने आठ वाहन जब्त कर लिए। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम दफ्तर के बाहर रोड साइड में इन दिनों टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। मगर यहां टैक्सी ड्राइवरों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। ठेकेदार के मना करने के बावजूद ड्राइवर वहां गाड़ियां खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते काम प्रभावित हो रहा था तो ठेकेदार ने नगर आयुक्त से शिकायत की। नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रभारी जयपाल पटेल वहां पहुंचे और आठ वाहन जब्त कर नगर निगम में लाकर खड़े करा लिए। बाद में ड्राइवरों ने दोबारा वहां वाहन न खड़े करने की बात कही तो नगर आयुक्त ने उन्हें छुड़वा दिया।

हरीभरी कंपनी के ऑफिस पर लगाया ताला
नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी हरीभरी को सिटी मालगोदाम के पास ऑफिस बनाने के लिए एक कमरा दिया था। इस कंपनी का काम अब बंद हो चुका है। इसके चलते नगर निगम ने कंपनी को कई बार पत्र लिखकर कमरा खाली करने को कहा। मगर जब कंपनी ने कमरा नहीं छोड़ा तो शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वहां ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें