फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लोकोमोटिव वर्कशाप देश के लिए समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल के बाद रोजा में उत्तर रेलवे की लोकोमोटिव वर्कशाप रविवार को हवन-पूजन के साथ देश के लिए समर्पित कर दिया गया। पहले दिन यहां एक रेल इंजन की मरम्मत की गई। रोजा में उत्तर रेलवे के लोकोमोटिव शेड का निर्माण अमेरिकी कंपनी जीई के सहयोग से नवंबर 2016 में शुरू हुआ था। करीब 26 एकड़ में फैले इस शेड का काम अक्तूबर 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य था। शिलान्यास उत्तर रेलवे के सीएमई प्रदीप कुमार और अमेरिकी कंपनी के अधिकारियों ने किया था। तकनीकी कारणों से बीच में कुछ समय के लिए काम रुका रहा। ऐसे में निर्माण पूरा करने के लिए तीन बार समय सीमा को बढ़ाना पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली से लेकर मुगलसराय तक उत्तर रेलवे के पास दूसरा कोई डीजल लोकोमोटिव वर्कशाप नहीं है। रविवार को उद्घाटन के बाद यहां डीजल इंजनों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। अमेरिकी कंपनी के सहयोग से स्थापित लोकोमोटिव शेड को देश के लिए समर्पित करने से पहले हुए हवन पूजन में अमेरिकी कंपनी जीई के एचआर हेड एस रंगनाथन, रेलवे के लोको प्रभारी हरकुमार त्रिवेदी, निर्माण विभाग के अनिल कुमार नीरज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें