शाहजहांपुर। लायंस क्लब सहेली की ओर से जनता इंटर कॉलेज में दंत परीक्षण कैंप लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. आयशा खान ने छात्रों के दांतों का परीक्षण कर उन्हें खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉ. आयशा को परीक्षण करने के दौरान कई छात्रों के दांतों में पायरिया की शिकायत मिली। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वह सुबह-शाम नियमित दांतों की भली प्रकार सफाई करें। अध्यक्ष मोनिका मेहरोत्रा के नेतृत्व में लगे कैंप में मीरा सेठ, सचिव मुक्का वोहरा, रजनी गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, रम्मन गुप्ता, काजल खन्ना, नीतू, कुमुद, अर्चना, कंचन, डॉ. नमिता सिंह, शोभा सेठ, रीता छाबड़ा, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य गंगाराम प्रेमी ने आभार जताया।