बरेली।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की टीम ने मिनी बाईपास चौराहे से कर्मचारी नगर तक ग्रीन बेल्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाया। सहायक अभियंता पीके कटियार और जेई रघुराज सिंह और आलोक चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल और जेसीबी लेकर दोपहर 12 पीडब्ल्यूडी टीम ने मिनी बाईपास पहुंची। यहां कर्मचारी नगर तक चले अभियान में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से चल रहे डेढ़ दर्जन खोखे और ठेलों के अलावा दर्जनों रेता बजरी, लोहे और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों का सामान हटवाया। प्राइवेट अस्पतालों ने सड़क के किनारे जनरेटर रूम बना रखे थे। अमीन हरीशंकर ने उनको चेतावनी देकर तीन दिन में हटाने की मोहलत दी। कुछ दुकानदारों और होटल मालिकों ने सड़क के किनारे से अपना सामान खुद ही हटा लिया। 20 से ज्यादा दुकानों के आगे से सामान हटवाकर ग्रीन बेल्ट की जमीन साफ होने से सड़क की चौड़ाई बढ़ी नजर आई।