फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जून में सफर होगा मुश्किल, 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, चार को देरी से चलाया जाएगा

Sun, 18 May 2025 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

जून में ट्रेन का सफर मुश्किल हो सकता है। फिरोजपुर मंडल में अगले माह मेगा ब्लॉक होगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला है। कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड में जांडियाला स्टेशन पर जून में होने वाले मेगा ब्लॉक का असर बरेली में भी दिखेगा। बरेली होते हुए गुजरने वाली 16 ट्रेनों को इस दौरान मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। इनमें कुछ विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
छह जून को 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, छह से 22 जून तक 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन, छह से 23 जून तक 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, आठ जून को 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नौ से 19 जून तक 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, नौ से 19 जून तक 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 11 व 18 जून को 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 13, 15 और 17 जून को 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 13 जून को 04653 न्यू
जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन, 19, 20 और 21 जून को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 22 जून को 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, पांच से 19 जून तक 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 10 व 17 जून को 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, छह जून को 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ब्यास-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


देरी से चलाई जाएंगी यह गाड़ियां
14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 11 जून को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 21 जून को, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 22 जून को 30 मिनट तक देरी से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें